BREAKING NEWS
पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<     BIG REPORT : राम-जानकी मंदिर भूमि विवाद में प्रशासन.. <<     KHABAR : व्यापारी संघ मनासा के चुनाव निर्विरोध.. <<     KHABAR : चेहल्लुम पर निकला ताजिया जुलूस, या हुसैन.. <<     KHABAR : धनेरिया कलां में नारायणी सेना की अहम बैठक,.. <<     NEWS : हम भीड़ नहीं हैं बाबा, हम दीवाने हैं.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सावन का पहला सोमवार इन 4 राशि वालों का.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2026, 5:27 pm
KHABAR : बालागंज में ‘जल महोत्सव’ का आयोजन, जल संरक्षण के लिए सामुदायिक संकल्प दोहराया, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश जल निगम, पीआईयू नीमच द्वारा बुधवार को विकासखंड मनासा की ग्राम पंचायत बालागंज (हर घर जल ग्राम) में ‘जल महोत्सव’ का आयोजन किया गया। “जल महोत्सव- गांव का उत्सव, देश का महोत्सव” और “सतत जल प्रबंधन की ओर सामुदायिक संकल्प” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए जल संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह जागरूकता रैली और कलश यात्रा से हुई। ढोल-नगाड़ों के साथ निकली इस रैली में महिलाएं, बच्चे और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए। कलश यात्रा में महिलाएं और बच्चे सिर पर कलश लेकर पेयजल संरक्षण, जल कर जमा करने और पानी के दुरुपयोग को रोकने के संदेश देते हुए पूरे गांव में घूमे। यात्रा गांव की गलियों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।

इसके बाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारु ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण, स्वच्छ पेयजल के उपयोग और जल बचाने के महत्व पर भाषण, मेहंदी, रंगोली और नृत्य प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिताओं में 30 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मारु ने कहा कि जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने लोगों से जल के सदुपयोग और संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

मध्य प्रदेश जल निगम के महाप्रबंधक धीरेंद्र कुमार बिजोरिया ने जल संरक्षण के विभिन्न उपायों की जानकारी देते हुए जल बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं मनासा मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित ने “जल है तो कल है” का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक जनसहभागिता दिनेश चंद्र उपाध्याय ने सभी अतिथियों और उपस्थित ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जल निगम की सहायक संस्था कैंप से परियोजना प्रबंधक मृदुल खरे एवं उनकी टीम, शिक्षकगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, छात्राएं और ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE