निम्बाहेड़ा। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री शेषावतार 1008 श्री कल्लाजी वेदपीठ द्वारा संचालित निशुल्क आवासीय वेद विद्यालय में नवीन सत्र के लिए प्रवेश आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वेदपीठ के आचार्य ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 19 मार्च से निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र उपलब्ध रहेंगे, जिन्हें 06 जून प्रातः 11 बजे तक जमा किया जा सकेगा।
विद्यालय में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का 5वीं या 6वीं कक्षा उत्तीर्ण होना तथा आयु लगभग 12 वर्ष निर्धारित की गई है।
प्रवेश परीक्षा श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय, जावदा-2 परिसर में आयोजित होगी।
लिखित परीक्षा – 08 जून, दोपहर 3 बजे
मौखिक परीक्षा – 09 जून, प्रातः 10 बजे
परीक्षा परिणाम – 11 जून, अपराह्न 3 बजे घोषित किया जाएगा।
वेदपीठ प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील की है।