नीमच। बालागंज में जल निगम द्वारा आयोजित जल महोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने सहभागिता करते हुए जल संरक्षण एवं जल के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को जल बचाने, जल के सदुपयोग एवं भविष्य के लिए जल संसाधनों के संरक्षण का संदेश दिया।
विधायक मारू ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह जल का दुरुपयोग न करे और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सुरक्षित रखे।
इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री अश्विन सोनी, मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, महामंत्री बाबूलाल बागाड़ा, सरपंच जगदीश ओड, पड़दा सरपंच सुभाष श्रीमाल, भाटखेड़ी सरपंच मनोज पुरोहित, जमुनिया सरपंच प्रतिनिधि रामप्रसाद माली, जल निगम के अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।