BREAKING NEWS
KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<     KHABAR : ऑपरेशन त्रिनेत्रम से लूट का खुलासा, तीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2026, 6:37 pm
NEWS : कैंपस प्लेसमेंट शिविर में 230 युवाओं को रोजगार के अवसर, निम्बाहेड़ा आईटीआई में लगा रोजगार शिविर, 12 कंपनियों ने लिया भाग, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय चित्तौड़गढ़ एवं यदुपति सिंघानिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, निम्बाहेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जे.के. आईटीआई, निम्बाहेड़ा में कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ जिला रोजगार कार्यालय के प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र उपाध्याय एवं आईटीआई प्रधानाचार्य किशन जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर राजेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। शिविर में आईपीई ग्लोबल, जयपुर सहित कुल 12 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।

जिला रोजगार कार्यालय के संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर में लगभग 325 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 217 युवाओं को रोजगार के प्रारंभिक अवसर मिले तथा 13 अभ्यर्थियों का चयन प्रशिक्षण के लिए किया गया। इस प्रकार कुल 230 युवाओं को लाभ मिला।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सहायक पीयूष गांधी, आरएसएलडीसी जिला समन्वयक हरिशंकर शर्मा, कार्यालय सहायक राकेश दाधीच तथा आईटीआई स्टाफ का सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE