BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 18, 2026, 7:59 pm
KHABAR : जावद में ‘जहर मुक्त खेती’ का राष्ट्रीय महाशिविर 28 से, देशभर के किसान जुटेंगे, पद्मश्री डॉ. सुभाष पालेकर देंगे प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा की पहल, पढ़े खबर 

Share On:-

जावद। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और रासायनिक मुक्त खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जावद में 28 से 31 मार्च 2026 तक चार दिवसीय जीरो बजट प्राकृतिक एवं जहर मुक्त खेती शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की पहल पर किया जा रहा है, जिसमें देशभर से किसान भाग लेंगे।

शिविर में प्राकृतिक खेती के प्रणेता एवं पद्मश्री डॉ. सुभाष पालेकर किसानों को प्रशिक्षण देंगे। वे शून्य लागत प्राकृतिक खेती के मॉडल पर विस्तृत मार्गदर्शन करते हुए बताएंगे कि किस प्रकार एक देसी गाय के माध्यम से 10 से 15 एकड़ भूमि पर बिना रासायनिक खाद और कीटनाशक के खेती की जा सकती है।

आयोजन समिति के अनुसार यह शिविर किसानों को कर्ज और महंगे कृषि संसाधनों के बोझ से मुक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। शिविर में भाग लेने वाले किसानों के लिए रहने, भोजन और नाश्ते की निरूशुल्क व्यवस्था की गई है, ताकि आर्थिक कारणों से कोई किसान प्रशिक्षण से वंचित न रहे।

विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने जिले एवं आसपास के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि जावद में आयोजित यह शिविर किसानों को प्राकृतिक खेती का उच्च स्तर का ज्ञान देगा और खेती को लाभकारी बनाने में सहायक होगा।

समिति के अनुसार प्राकृतिक खेती का यह मॉडल लागत कम करने के साथ उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ाता है और किसानों की आय में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करता है। यह आयोजन कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE