चित्तौड़गढ़। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत 19 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम ने बताया कि कार्यक्रम में भजन, लोकगीत, ब्रज रस एवं शास्त्रीय गायन सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। साथ ही सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य कर कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।