मालाहेड़ा। शासन के निर्देशानुसार आयुष्मान आरोग्य मंदिर मालाहेड़ा द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पर निरूशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, चर्म रोग, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्ताल्पता, अर्श, गैस एवं अम्लपित्त आदि से पीड़ित रोगियों की जांच कर उन्हें निरूशुल्क औषधि वितरित की गई।
शिविर में कुल 36 लाभार्थियों को औषधियां दी गईं। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. आबिद खान ने मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय, तनाव से मुक्ति, स्वच्छता अभियान, दैनिक दिनचर्या तथा संतुलित पोषण के संबंध में जानकारी दी।
शिविर में पंचायत सदस्य, औषधालय स्टाफ, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।