शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक अमन सिह राठौड के द्वारा अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थों का क्रय विक्रय करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए जिसके अंतर्गत बैराड़ पुलिस को मुखविर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बैराड़ के पुराना रेस्ट हाउस के पास अबैध मादक पदार्थ स्मैक बैचने के लिये खड़ा हुआ है। पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर जाकर दविश दी एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिया का मिला, जिसे पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम मोनू गुप्ता निवासी बैराढ का बताया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 लाख रुपये कीमत का 10.36 ग्रा.अवैध मादक पदार्थ स्मैक जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया वहीं पुलिस द्वारा आरोपी से अबैध मादक पदार्थों के सप्लायर के संबंध में पूछताछ पर कुछ अन्य स्मैक सप्लायर के नाम सामने आये है जिनके विरुद्ध जल्द कार्यवाही की जावेगीं।