शिवपुरी। प्रीतम सिंह लोधी ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
जानकारी के अनुसार विधायक भोपाल से पिछोर लौट रहे थे, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 346 पर ग्राम पिपरा स्थित रामराजा ढाबा के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा मिला।
घटना पर नजर पड़ते ही विधायक लोधी ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया और बिना देर किए मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल को संभाला। इसके बाद उन्होंने तत्काल घायल को खनियांधाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसे समय पर उपचार मिल सका।
विधायक की इस त्वरित सक्रियता और सेवा भाव के कारण एक व्यक्ति को समय पर इलाज मिल पाया। क्षेत्र में उनके इस सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की जा रही है।