देवास। शहर की सबसे व्यस्त एमजी रोड का अधूरा काम अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। चौड़ीकरण, ड्रेनेज और सौंदर्यीकरण में देरी से रोज जाम, धूल और अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई है, जिससे आमजन और व्यापारियों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
एडवोकेट राजेंद्र बापट ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि तय समय के बावजूद काम पूरा क्यों नहीं हुआ और इसके लिए जिम्मेदार कौन हैकृप्रशासन, ठेकेदार या दोनों?
उन्होंने कहा कि अब मामला कोर्ट तक ले जाकर काम की समय-सीमा तय कराने और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। साथ ही प्रशासन को चेतावनी दी कि जनता की परेशानी को नजरअंदाज न करें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।