BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2026, 12:05 pm
BIG NEWS : प्रदेश में बनेंगे चार नए एयरपोर्ट, नीमच को मिलेगी सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विमानन नीति-2025 के तहत हवाई सेवा विस्तार का किया वर्चुअल शुभारंभ, रीवा से रायपुर की उड़ान शुरू, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश में हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है और इस प्रक्रिया में प्रदेश के नागरिकों को अब और भी सुविधा मिलने वाली है। रीवा से रायपुर हवाई सेवा का वर्चुअली शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश विमानन नीति-2025 के लागू होने से यह संभव हो पाया है। इस अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किजारापु राममोहन नायडू भी वर्चुअली शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विमानन नीति के तहत हवाई सेवाओं के विस्तार का कार्य व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है। नीति के अंतर्गत रीवा से रायपुर की नियमित उड़ान शुरू हो रही है। इसके अलावा जबलपुर से कोलकाता और इंदौर से आबूधाबी की उड़ानों की स्वीकृति भी इसी नीति के अंतर्गत मिली है। प्रदेश में चार नए एयरपोर्ट बनाए जा रहे हैं, जिन्हें एयरस्ट्रीप रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत विकसित किया जा रहा है।

अलायन्स एयर की सप्ताह में तीन दिन की रीवा-रायपुर उड़ान का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। मुख्यमंत्री ने मंत्रालय भोपाल से कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में रीवा एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा, जो संपूर्ण विंध्य अंचल के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि विंध्य क्षेत्र का पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से हवाई मार्ग से जुड़ना समृद्धि और संस्कृति के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रीवा एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, उसके बाद रीवा-दिल्ली और रीवा-इंदौर हवाई सेवाएं शुरू हुईं। अब रीवा-रायपुर की उड़ान प्रारंभ हो रही है।

नीमच सहित चार नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे- 
नीमच सहित शहडोल, छिंदवाड़ा और मंडला में भी नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। प्रदेश में वर्तमान में 8 एयरपोर्ट हैं, और उज्जैन एवं शिवपुरी के एयरपोर्ट शुरू होने पर संख्या 10 हो जाएगी। मध्यप्रदेश में कुल 20 हवाई पट्टियां और 220 हेलीपैड मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि नागरिक विमानन नीति-2025 के तहत घरेलू मार्गों के लिए 10 लाख और अंतरराष्ट्रीय मार्गों के लिए 15 लाख रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। माल ढुलाई को तेज, सस्ता और सुगम बनाने के लिए एयर कार्गाे लॉजिस्टिक्स परियोजनाओं पर 30 प्रतिशत पूंजीगत सब्सिडी भी दी जा रही है। कृषि उत्पादों के लिए कार्गाे क्लस्टर भी विकसित किए जा रहे हैं।

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किजारापु राममोहन नायडू ने वर्चुअली शुभारंभ कार्यक्रम में कहा कि मध्यप्रदेश में विमानन सुविधाओं के विस्तार के लिए अच्छा कार्य हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और आशा जताई कि नए एयरपोर्ट और हवाई पट्टियों के विकास का कार्य निरंतर चलता रहेगा।

रीवा में हवाई सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, वरिष्ठ सांसद विष्णु दत्त शर्मा और जनार्दन मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। खजुराहो एयरपोर्ट पर भी अनेक जनप्रतिनिधि वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE