BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2026, 3:14 pm
KHABAR : विधायक, कलेक्‍टर एवं एसपी ने लिया भादवा माता में नवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा, आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन कर दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक आस्था के केंद्र ,आरोग्य स्थल महामाया मां भादवा माताजी में  गुरूवार से चौत्र नवरात्रि पर्व शुरू हो गया है।  प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भादवामाता जी में नवरात्रि मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले में बडी संख्‍या में श्रद्धांलु माताजी के दर्शन करने आते हैं।

भादवामाता में आयोजित होने वाले नवरात्रि मेले में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर रविवार कों विधायक नीमच दिलीप सिह परिहार, कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा, एसपी अंकित जायसवाल ने भादवा माता में मेला परिसर , माताजी के दर्शन करने आने जाने के रूट कों देखा और व्‍यवस्‍थाओं का निरीक्षण किया।  नवरात्रि के दौरान  पार्किंग व्यवस्था , मंदिर में दर्शन के लिए प्रवेश की व्यवस्था आदि विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश भी दिए।

इस मौके पर एसडीएम संजीव साहू,मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यगण, निलेश पाटीदार तथा बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

विधायक, कलेक्‍टर एवं एस.पी. ने भादवामाता मंदिर पर धर्म ध्‍वजा चढ़ाई और महामाया मां भादवामाता जी के दर्शन, पूजन अर्चन कर जिलेवासियों की सुख, समृद्धि की प्रार्थना भी की। सरपंच प्रतिनिधि नवलकृष्‍ण सुरावत, जनपद सदस्‍य  रतनलाल मालावत व समिति सदस्‍यों ने विधायक, कलेक्‍टर एवं एसपी को अंग वस्‍त्रम पहनाकर स्‍वागत किया।

मंदिर का परिचयरू- महामाया मां भादवा माता मंदिर नीमच जिला मुख्यालय से लगभग 18 किलोमीटर दूर ग्राम भादवा माता में स्थित है। यह मंदिर मालवा की वैष्णो देवी के नाम से प्रसिद्ध है और लगभग 800 साल पुराना है। मंदिर में देवी मां की मूर्ति अतिप्राचीन व चमत्कारी मानी जाती है।

मंदिर की मान्यताएंरू- देवी मां के दर्शन मात्र से बड़े से बड़ा रोग ठीक हो जाता है।मंदिर परिसर में बनी बावड़ी के पानी से लकवा सहित गंभीर रोग ठीक हो जाते हैं।मंदिर में अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित है, जिसके दर्शन व पूजन का विशेष महत्व है।नवरात्रि के दौरान मंदिर में भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने आते हैं। नववर्ष पर भी मंदिर में विशेष आयोजन होते हैं और भक्तों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा होती है।

मंदिर की विशेषताएंरू-मंदिर परिसर में एक प्राचीन बावड़ी है, जिसका पानी चमत्कारी माना जाता है।मंदिर में देवी मां के चरणों में श्रृद्धालुओं द्वारा मन्‍नत पूरी हो जाने पर चांदी के बकरे व मुर्गे अर्पित किए जाते हैं। म.प्र.शासन द्वारा भादवामाता लोक के तहत विभिन्‍न निर्माण कार्य किए जा रहे है और श्रृद्धालुओं के लिए विभिन्‍न सुविधाओं का विकास विस्‍तार किया जा रहा है। मंदिर को प्रसिद्ध आरोग्य स्थल के रूप में जाना जाता है, जहां बडी संख्‍या में भक्त अपने रोगों से मुक्ति पाने के लिए आते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE