BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2026, 3:29 pm
KHABAR : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने पशुपतिनाथ मंदिर से ‘जल गंगा जल संवर्धन अभियान’ का किया शुभारंभ, मंदिर परिसर में प्याऊ का लोकार्पण, जल संरक्षण के लिए जनभागीदारी पर जोर, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर से “जल गंगा जल संवर्धन अभियान” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में आमजन की सुविधा के लिए निर्मित प्याऊ का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

उप मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि जल जीवन का आधार है और वर्तमान समय में जल संरक्षण अत्यंत आवश्यक हो गया है। “जल गंगा जल संवर्धन अभियान” के तहत जिले में जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जाएंगे। यह अभियान 30 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत तालाब, नदी, कुएं, बावड़ी सहित पारंपरिक जल संरचनाओं का जीर्णाेद्धार, साफ-सफाई, गहरीकरण और मरम्मत के कार्य कराए जाएंगे, ताकि वर्षा जल का अधिक से अधिक संचयन हो सके।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल शासन का नहीं, बल्कि जन-जन का अभियान है। इसमें आम नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और शासकीय विभाग सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने सभी से जल संरक्षण के इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर में शुरू की गई प्याऊ व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं और आमजन को गर्मी के मौसम में शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा, जो एक सराहनीय पहल है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE