BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2026, 4:41 pm
KHABAR : एमपी में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब नियमित पदों जैसा मिलेगा वेतन, विभाग ने जारी किए आदेश, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर आई है। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कंप्यूटर ऑपरेटर, वाहन चालक, भृत्य, चौकीदार और स्वीपर जैसे पदों पर कार्यरत संविदा कर्मचारियों के लिए नियमित पदों के समकक्ष वेतन निर्धारण के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फैसले से स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय संभागीय कार्यालयों और अन्य इकाइयों में पदस्थ संविदा कर्मचारियों को अब नियमित कर्मचारियों के न्यूनतम वेतनमान (पे लेवल) के बराबर भुगतान मिलेगा। 


यह आदेश स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 10 संभागीय कार्यालयों सहित विभिन्न इकाइयों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों पर लागू होगा। इससे इन पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उन्हें सेवा सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


बता दें कि 2023 की संविदा नीति में सभी विभागों के संविदा कर्मचारियों को नियमित पदों जैसी सुविधाएं देने का प्रावधान था, जिसमें वेतन, भत्ते, छुट्टियां और अन्य लाभ शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब इस नीति को इन विशिष्ट पदों पर प्रभावी ढंग से लागू करने का कदम उठाया है। संविदा कर्मचारी संगठनों ने इस फैसले का स्वागत किया है और इसे लंबे समय से चली आ रही मांगों की जीत बताया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE