BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2026, 5:04 pm
KHABAR : टैगोर पार्क में कंटूर खोदकर मंत्री-अफसरों ने श्रमदान किया, खंडवा में मंत्री विजय शाह ने ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का किया शुभारंभ, पढे़ खबर 

Share On:-

खंडवा जिले में गुरुवार को तीसरे ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। जिला स्तरीय कार्यक्रम शहर के टैगोर पार्क में आयोजित किया गया। इस दौरान प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने जल संरक्षण का संदेश देते हुए जल ग्रहण संरचना निर्माण के लिए श्रमदान किया।


कार्यक्रम में महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेडे, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा और नगर निगम आयुक्त प्रियंका राजावत सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।


साढ़े तीन महीने चलेगा अभियान
मंत्री डॉ. विजय शाह ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत प्रदेश के सभी जिलों, नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में जल स्रोतों और नदियों के किनारे की जा रही है। यह अभियान करीब साढ़े तीन महीने तक चलेगा और इसका समापन 30 जून को होगा।


18 विभाग मिलकर करेंगे काम
कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जानकारी दी कि इस अभियान में सरकार के कुल 18 विभाग शामिल रहेंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को नोडल विभाग और नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग को सह-नोडल विभाग बनाया गया है। अभियान के तहत जल संरक्षण, संवर्धन और संरचनाओं के निर्माण पर विशेष जोर रहेगा।


विक्रमोत्सव में ‘सम्राट विक्रमादित्य’ नाट्य मंचन
गुड़ी पड़वा के अवसर पर विक्रमोत्सव-2026 के तहत स्थानीय किशोर कुमार सभागृह में ‘सूर्य उपासना’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री डॉ. विजय शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्म ध्वज वंदन से हुई। इसके बाद ‘नट निमाड़’ कला समूह ने श्री विजय सोनी के निर्देशन में ‘सम्राट विक्रमादित्य’ नाट्य का मंचन किया, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE