सरवानिया महाराज। शहर में चौत्र शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को श्री हनुमान जयंती पर नगर भोज (भण्डारा) को लेकर वीर हनुमान मंदिर विकास समिति खरे वाले के तत्वावधान में बुधवार को सायंकाल सकल शहरवासियों की बैठक आयोजित कर विशाल भण्डारें के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चंन्द्रनारायण पालीवाल सेवानिवृत्त मंडी निरिक्षक, उपाध्यक्ष घीसालाल मकवाना समाज सेवी, सचिव महेश पाटीदार खजूरी, कोषाध्यक्ष दिलीप पलौड़ शिक्षक, सह सचिव बालुराम पाल को बनाया गया है। इसी प्रकार व्यवस्था समिति में राजेश प्रताप सिंह राणावत टुन्नी बना, अर्जुन माली मण्डल अध्यक्ष, रूपेंद्र सिंह जैन नंप अध्यक्ष, हेमंत पुरोहित नगर मण्डल अध्यक्ष, कानसिंह राठौड़ शिक्षक, राजेश चौहरा, विनोद दमामी, पुनम पेंटर, वीरेंद्र प्रताप सिंह राणावत, राजू राठौर, पत्रकार दिनेश वीरवाल, बबलू माली संपादक, दीपक राठौर, राजेंद्र सिंह राणावत, दिनेशचंद्र मालू दिनेश लाला टेलर, पुजारी ईश्वर दास बैरागी, देवीलाल पाल गोविंद पाल, अनिल लश्कार नंदकिशोर धोबी, संपत चौहरा, दिनेश शर्मा, माणकलाल धोबी, प्रकाश माली, राजू सालवी, अनिल राठौर, कारुलाल पाल, चुन्नीलाल भोई, डॉक्टर राजू पाल, सनन सेन सहित अन्य शहरवासियों को लिया गया है।
पांच हनुमान मंदिर पांच समितियां
शहर में पांच हनुमान मंदिर है और इन पांचो हनुमान मंदिर श्री वीर हनुमान खरे वाले, रावला हनुमान रावला चौक , पंचमुखी हनुमान मंदिर विधुत ग्रीड , हनुमान मंदिर देवतलाई उपरेड़ा रोड़, खेड़ापति हनुमान मंदिर जावी रोड़ प्रति वर्ष हनुमान जन्मोत्सव पर क्रम अनुसार अलग-अलग समिति द्वारा भण्डारे का आयोजन किया जाता है , जिसमें बड़ी संख्या शहरवासियों का सहयोग और समर्थन रहता है। आयोजन में सम्पूर्ण शहर सहित आसपास क्षेत्र के श्रृद्धालु उपस्थिति दर्ज कराते हैं। पांचों मंदिर पर अलग अलग पांच समितियां गठित है जो आवश्यक कार्य कर रही है।
2 अप्रैल गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव
प्रति वर्ष हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शहर में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर विधुत ग्रीड से पांचों हनुमान मंदिरों के रथ में वीर हनुमान सवार होकर शहर का हाल जानने एवं भक्तों को दर्शन देने निकलते हैं , शोभा यात्रा में बैण्ड बाजे ढोल नगाड़े लेजीम की मधुर धुनों पर श्रृद्धालुओं द्वारा जयकारे के साथ साथ प्रभू भक्ति में पुरे मार्ग पर नृत्य किया जाता है। बड़ी संख्या में शहर सहित आसपास क्षेत्र से लोग हनुमान शोभा यात्रा में शामिल होते हैं।
इस बार क्रम खरे वाले हनुमान मंदिर का
वर्ष 2026 हनुमान जन्मोत्सव पर नगर भोज (भण्डारा) का क्रम वीर खरे वाले हनुमान मंदिर का है। विशाल भण्डारें को लेकर यंहा की समति के तत्वावधान में एक आयोजन समिति का गठन कर लिया गया है जिसके तत्वावधान में संपूर्ण भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की भव्यता को लेकर रुप रेखा तय की गई है जिसके अनुसार शहर से अन्न, द्रव्य, सहित आवश्यक सामग्री का एकत्रीकरण कर समाज के हरेक व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी , तथा आयोजन में अर्जित धन से बचत का उपयोग मंदिर विकास में किया जायेगा। आमलीभाट रोड़ स्थित खरे वाले हनुमान मंदिर पर आने वाले समस्त शहरवासियों हनुमान भक्तों के स्वागत में आयोजन समिति पलक पांवड़े बिछायेंगी।
दुल्हन की तरह सजेगा शहर
स्वागत में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित होने वाले समस्त हकार्यक्रमों को देखते हुए शहर को दुल्हन की तरह सजाया जायेगा। भगवा पताकाएं बड़े बड़े ध्वज तथा आकर्षक विद्युत रोशनी तथा स्वागत द्वार के साथ साथ मंदिरों पर विशेष श्रृंगार होगा।
पुरा शहर एक पंगत पर प्रसाद ग्रहण करेगा
सामाजिक समरसता की मिसाल बनते जा रहे भण्डारे की सुंदरता देखते बनेंगी, एक पंगत पर एक साथ सभी भक्त भोजन ग्रहण करते नज़र आएंगे। सनातन धर्म और संस्कृति का यह अद्भुत नजारा विशाल भण्डारें में देखकर भक्तों ह्रदय पुलकित हो उठेगा। उंच निच छोटा बड़ा की खाई को पाटने के साथ साथ एकता का सुत्र यंहा नजर आयेगा।
शिखर निर्माण और विकास को मिलेगी गति
गौरतलब है कि श्री खरे वाले हनुमान मंदिर पर भण्डारे के साथ साथ विकास को गति मिलेगी जिसके चलते यंहा श्री हनुमान जी के शिर्श पर शिखर निर्माण का कार्य भी किया जाएगा इसके अलावा यहां अन्य व्यवस्थाओं पर भी काम किया जायेगा।