BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2026, 6:12 pm
KHABAR : सीएम राइज विद्यालय नीमच में 15 लाख की आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ, अहमदाबाद के एनजीओ के सहयोग से मिला नया आयाम, पढे़ खबर

Share On:-

शासकीय सांदीपनि (सीएम राइज) विद्यालय, नीमच में छात्राओं के समग्र विकास हेतु 15 लाख की विभिन्न आधुनिक सुविधाओं का शुभारंभ एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान किया गया। अहमदाबाद के एक NGO युवा अनस्टोपेबल ने यह सभी सुविधाएं  पंजाब नेशनल बैंक हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के वित्तीय सहयोग से प्रदान की हैं। 

विद्यालय के प्राचार्य के एस जैन ने बताया कि NGO द्वारा विद्यालय
को डिजिटल स्मार्ट क्लास, 10 KW का हाईब्रिड सोलर पैनल, 4 बालिका शौचालय एवं 10 यूरिनल्स, किचन शेड, STEM लैब, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, शुद्ध पेयजल यूनिट तथा डिशवॉशिंग यूनिट जैसी महत्वपूर्ण एवं उपयोगी सुविधाओं की सौगात दी गयी है । इन सुविधाओं से छात्राओं को आधुनिक, सुरक्षित एवं स्वच्छ शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा।


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की बालिकाओं ने राजस्थानी लोकनृत्य "घणी खम्मा" पर आधारित एक आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित जनों का मन मोह लिया।


विद्यालय के प्राचार्य किशोर सिंह जैन ने इस अवसर पर NGO के अभिषेक जायसवाल,पदम सिंह राजपुरोहित एवं सहयोगी संस्था पंजाब नेशनल बैंक के मुकेश शर्मा, अर्जुन शर्मा, श्याम जी और शैलेंद्रजी को सम्मानित कर धन्यवाद,  आभार व्यक्त करते हुए कहा कि NGO युवा अन स्टोपेबल की यह अनुकरणीय  पहल बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।यह पहल न केवल विद्यालय की आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करेगी, बल्कि छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी।


कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक प्रधानाध्यापिका मंजुला धीर द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन उप प्राचार्य महेश शर्मा ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE