रतलाम। प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से कलेक्टर मिशा सिंह के आदेशानुसार अनीता सागर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी के पदभार से मुक्त करते हुए अतिरिक्त परियोजना समन्वयक अशोक कुमार लोढ़ा को जिला शिक्षा अधिकारी रतलाम के पद पर अन्य आदेश तक प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रशासकीय एवं वित्तीय प्रभार सौपा गया है।