BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 19, 2026, 7:14 pm
KHABAR : हरदा में एक तिथि एक त्योहार कैलेंडर जारी, भ्रम दूर करने स्थानीय गणना से तिथियां तय, ज्योतिष परिषद ने सर्वसम्मति से किया विमोचन, पढे़ खबर

Share On:-

हरदा। गुड़ी पड़वा के अवसर पर श्एक तिथि एक त्योहारश् कैलेंडर का विमोचन किया गया। यह कैलेंडर त्योहारों की तिथियों को लेकर होने वाले असमंजस को दूर करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के आह्वान पर जिला ज्योतिष परिषद ने ज्योतिष विद्वानों और पंडितों की बैठक आयोजित कर स्थानीय गणना के आधार पर सर्वसम्मति से इसे अंतिम रूप दिया था। चैत्र प्रतिपदा और हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुवार को परशुराम चौक पर पूजन के बाद इसका विमोचन हुआ।


इस अवसर पर पंडित मुरलीधर व्यास ने बताया कि प्रत्येक शहर अपने अक्षांश और देशांश पर स्थित होता है, जिससे पूर्वाेत्तर, मध्य और पश्चिमी क्षेत्रों में सूर्याेदय के समय में अंतर आता है। इसके कारण पंचांगों में गणना के अनुसार तिथियों में भिन्नता पाई जाती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विभिन्न पंचांगों का निर्माण अलग-अलग सिद्धांतों पर होता है।


धर्म शास्त्रीय आधार पर तिथि मानना उचित
पंडित व्यास ने जोर देकर कहा कि तिथियों का निर्धारण स्थानीय विद्वान पंडितों द्वारा ही किया जाना चाहिए। उनके अनुसार, नासा और गूगल द्वारा बताई गई तिथियों के बजाय धर्म शास्त्रीय आधार पर तिथियों को मानना अधिक उचित है।


कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के अध्यक्ष सुनील तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष आचार्य पंडित ओमप्रकाश पुरोहित, चंद्रकांत शुक्ला, वरिष्ठ समाजसेवी लक्ष्मीनारायण बादर (मुन्ना बादर), उपाध्यक्ष रोहित तिवारी, नगर अध्यक्ष दीपक शुक्ला, युवा इकाई अध्यक्ष विवेक बादर, सुदीप मंडलोई, सचिव नवीन शर्मा, प्रतीक शर्मा, दीपक चौबे और शशिभूषण जोशी सहित कई समाजजन उपस्थित थे।


सर्व सहमति से तिथियां तय की गईं
पंडित मुरलीधर व्यास ने बताया कि वर्ष में आने वाली दो-दो तिथियों की स्थिति में सर्वसम्मति से कुछ प्रमुख त्योहारों की तिथियां तय की गई हैं। इसके अनुसार, 27 मार्च को रामनवमी, 28 अगस्त को रक्षाबंधन, 20 अक्टूबर को दशहरा, 8 नवंबर को दीपावली और 21 मार्च को होलिका दहन मनाना उचित होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE