गरोठ। क्षेत्र के आक्या कुंवर पदा गांव में एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शैलेंद्र सिंह मीणा (25) पिता कचरूलाल मीणा निवासी आक्या कुंवर पदा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार युवक कल से घर से लापता था। गुरुवार को उसका शव गांव के पास अपने ही खेत के नजदीक झाड़ियों में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्राथमिक रूप से मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
