BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2026, 11:29 am
KHABAR : स्कूल मैदान पर भूखंड आवंटन के विरोध में उग्र प्रदर्शन, हाथों में तख्तियां लेकर गूंजे स्कूल भूमि बचाओ के नारे, पढे़ खबर

Share On:-

जावद। सरवनिया महाराज के सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान पर नगर परिषद द्वारा हाट मैदान के नाम से आवंटित भूमि पर भूखंड आवंटन किए जाने के विरोध में गुरुवार को खेल प्रेमियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर ‘स्कूल भूमि बचाओ’ के नारे लगाए और नगर में रैली निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। रैली बस स्टैंड से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई स्कूल मैदान पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दुकानों से चंदा एकत्रित कर मैदान को बचाने का संकल्प भी लिया. बताया जा रहा है कि इस मैदान को लेकर लंबे समय से विरोध जारी है। इससे पहले भी खिलाड़ियों द्वारा कलेक्टर एवं एसडीएम को आवेदन देकर मैदान को सुरक्षित रखने की मांग की जा चुकी है। खेल प्रेमियों का कहना है कि यह मैदान वर्षों से विद्यार्थियों और स्थानीय युवाओं के खेलकूद का प्रमुख केंद्र रहा है. यदि यहां भूखंड आवंटन किया गया, तो बच्चों के खेलने की जगह समाप्त हो जाएगी, जिससे खेल प्रतिभाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा. खिलाड़ियों ने इस निर्णय को जनहित के खिलाफ बताते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही फैसला वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।. प्रदर्शन के दौरान महेश राठौर, विशाल जाट, देवकिशन मीणा, राजूलाल भोई, जगदीश राठौर, सुरेश जाट, लक्ष्मीनारायण पाल, दिनेश वेध, महेश दायमा, जिगरु, अजय चौराहा, डमरूलाल पाल, पूरणमल, राहुल सहित नगर के कई खिलाड़ी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं स्थानीय नागरिक भी प्रदर्शन में शामिल रहे।


इनका कहना है -
इस विद्यालय के खेल मैदान पर नगर परिषद की आवंटित भूमि होने तथा भूखंड नीलामी के संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं थी। आपके माध्यम से इसकी जानकारी मिली है। यदि वास्तव में इसको लेकर विरोध हो रहा है, तो मामले का उचित निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE