गरोठ। मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग के मार्गदर्शन में प्रसिद्ध आरोग्यधाम श्री दुधाखेड़ी माताजी के ऑनलाइन दर्शन की सुविधा शुरू कर दी गई है। अब श्रद्धालु अन्य मंदिरों की तरह घर बैठे ही माताजी के दर्शन और आरती का लाभ ले सकेंगे।
श्रद्धालु मंदिर के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट dudhakhedi_mataji_mandir_trust या मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट maadudhakedimataji.com पर जाकर ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं। माताजी के दर्शन ऑनलाइन 24x7 उपलब्ध रहेंगे, जब मंदिर के पट खुले होंगे।