Mount Abu में 33 करोड़ देवी-देवताओं के वास स्थल माने जाने वाले आबू राज में पिछले 9 दिनों से 16 गांव राजपूत समाज के तत्वावधान में भव्य मेले एवं महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन का समापन आज सुबह पारंपरिक विधि-विधान के साथ हुआ।
समापन समारोह में सिरोही राजघराने के युवराज Indreshwar Singh, 16 गांव राजपूत समाज के अध्यक्ष दलपत सिंह दहिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विश्व प्रसिद्ध Achalgarh Fort स्थित अचलगढ़ शिव (अर्ध काशी) मंदिर में समाज के पदाधिकारियों द्वारा ध्वजा चढ़ाई गई। इसके बाद विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
महोत्सव के दौरान परंपरागत वेशभूषा में महिला और पुरुषों ने अलग-अलग गैर नृत्य प्रस्तुत किए, जो पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। इस आयोजन ने क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और परंपरा की झलक प्रस्तुत की।