ग्लोबल हॉस्पिटल माउंट आबू एवं ब्रह्माकुमारीज सिरोही, एवं राज कँवर प्रकाशचन्द अग्रवाल वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में आज राज कँवर प्रकाशचन्द अग्रवाल वेलफेयर ट्रस्ट फिजियोथेरपी सेंटर, एस.पी. बंगले के सामने, सिरोही में नि:शुल्क जनरल सर्जरी परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ग्लोबल माउंट आबू के वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक जनरल सर्जन डॉ. कुमारसेन नाडकर्णी ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया। शिविर में क्षेत्र के आसपास से आए मरीजों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया।
इस दौरान पित्ताशय की पथरी, हर्निया, अपेंडिक्स, हाइड्रोसिल, आँतों की गाँठ, स्तन रोग, बवासीर, भगंदर, किडनी स्टोन, प्रोस्टेट सहित विभिन्न सर्जरी से संबंधित रोगों के मरीजों की जांच की गई। कई मरीजों को आगे के उपचार एवं ऑपरेशन के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
चिकित्सकों ने मरीजों को समय पर जांच और उचित उपचार की आवश्यकता पर जोर देते हुए बताया कि प्रारंभिक अवस्था में रोग की पहचान होने पर गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।
शिविर के दौरान उपस्थित टीम द्वारा मरीजों को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं जैसे मा योजना, ESIC, ECHS एवं अन्य प्राइवेट इन्शुरेंस के तहत उपलब्ध कैशलेस उपचार की जानकारी भी दी गई।
शिविर प्रभारी जे पी सिंह ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं सुलभ कराना है।
अंत में ब्रह्मकुमारी संस्था के बी के अरुणा बहन ने चिकित्सा टीम का आभार व्यक्त किया गया। समय पर जांच और सही उपचार ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है।