खनियाधाना। शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे लोगों को तेज गर्मी से बड़ी राहत मिली। आसमान में काले बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई, जिससे पूरे इलाके का माहौल खुशनुमा हो गया।
जहां एक ओर आमजन ने इस सुहावने मौसम का आनंद लिया, वहीं दूसरी ओर बेमौसम बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में पकने की कगार पर खड़ी फसलों के लिए यह मौसम नुकसानदायक साबित हो सकता है, जिससे किसान आशंकित नजर आ रहे हैं।
मौसम विभाग के संकेतों को देखते हुए क्षेत्र के लोग और किसान आने वाले घंटों में संभावित बारिश को लेकर सतर्क हो गए हैं। किसानों द्वारा फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।