BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2026, 4:49 pm
BIG NEWS : नीमच में रेती के अवैध खेल का भंडाफोड़, जब खनिज विभाग के अधिकारियों ने दी यहां दबिश तो मिली बड़ी सफलता, दो डंपर-एक ट्राला सहित पांच वाहन पकड़े, माफियाओं में मचा हड़कंप, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में शुक्रवार को अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ खनिज शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेती और मिट्टी से भरे पांच वाहनों को जब्त किया है। जब्त किए गए वाहनों में दो डंपर, एक ट्राला तथा दो ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद अवैध खनिज परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर कार्रवाई को अंजाम दिया। ट्राला क्रमांक आरजे 09 जीएफ 7111 को नीमच सिटी क्षेत्र से अवैध रूप से रेती परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जबकि डंपर क्रमांक आरजे 09 जीई 6768 को सरवानिया महाराज क्षेत्र से रेती ले जाते समय जब्त किया गया। इसके अलावा रेती से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां भी पकड़ी गईं। एक अन्य वाहन मिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पाया गया, जिसे भी विभाग ने जब्त कर लिया।

पूरी कार्रवाई प्रभारी खनिज निरीक्षक सुनील जाधव के नेतृत्व में टीम द्वारा की गई। विभाग की इस सख्त कार्रवाई को जिले में अवैध उत्खनन और खनिज परिवहन पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

खनिज शाखा की लगातार मुस्तैदी से स्पष्ट है कि प्रशासन अब अवैध खनिज कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। लगातार हो रही कार्रवाइयों से खनिज माफियाओं में बेचैनी बढ़ गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE