BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2026, 6:29 pm
KHABAR : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने किया 18 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित नैवेद्य लोक का लोकार्पण, इंदौर की 56 दुकान की तर्ज पर निर्मित किया गया, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में महाकाल नगरी उज्जैन के निवासियों को आज एक नयी सौगात मिली है। शहर के नानाखेड़ा बस स्टैंड के समीप स्थित नैवेद्य लोक का भव्य शुभारंभ गुरूवार को चौत्र नव वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के द्वारा वैदिक मंत्रों उचार और शंख ध्‍वनि के बीच फीता काटकर इंदौर की 56 दुकान की तर्ज पर 18 करोड़ रूपये की लागत से बनाये गये नैवेद्य लोक का शुभारंभ किया गया । मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने प्रत्‍येक स्‍टॉल का अवलोकन किया और दुकानदारों से भी मिलें। यहां के कुछ व्‍यजंनों का स्‍वाद भी लिया । नैवेद्य लोक में शहर के प्रमुख और प्रसिद्ध रेस्‍टोरेंट और खाद्य प्रतिष्‍ठानों के द्वारा स्‍टॉल्‍स लगाई गई। इनमें “स्वाद और सेहत” का अनुपम समन्वय सुनिश्चित किया गया है। यहां उज्जैन के पारंपरिक एवं लोकप्रिय व्यंजनों के साथ-साथ मोटे अनाज (श्री अन्न) से निर्मित अत्यंत पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों को विशेष महत्व प्रदान किया गया है।

नैवेद्य लोक में विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल स्थापित-
नैवेद्य लोक में विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल स्थापित है जिनमें प्रमुख रूप से हरे कृष्ण ऑर्गेनिक फार्मिंग रा ऑर्गेनिक अन्न एवं ताजा जैविक उत्पाद उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यहां स्वाद के साथ स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए निम्नलिखित व्यंजन आमजन के लिए उपलब्ध हैंरू कोदो श्री अन्न की खिचड़ी, कोदो श्री अन्न की खीर, कोदो श्री अन्न की इडली, ज्वार का पोहा, रागी की सेव। फ्रेश बॉक्स आर्गेनिक द्वारा विशेष रूप से तैयार श्री अन्न आधारित व्यंजन एवं सेवाएं उपलब्‍ध रहेगी। इनमें हेल्दी सलाद, डाइट प्लान, आर्गेनिक ग्रॉसरी, आर्गेनिक ऑयल एवं घी शामिल है।

प्रसिद्ध कचरू भैया की कचौड़ी भी मिलेगी-
इसके अतिरिक्त गोपाल मंदिर स्थित मावा बाजार की प्रसिद्ध कचरू भैया की कचौड़ी (जो वर्ष 1968 से अपने अनुपम स्वाद के लिए विख्यात है) भी कुछ दिनों के लिए नैवेद्य लोक में उपलब्ध रहेगी, जिससे उज्जैनवासियों एवं आगंतुकों को पुरानी यादों का स्वाद भी प्राप्त होगा।

ये सभी व्यंजन न केवल स्वादिष्ट हैं, अपितु उच्च पोषण मूल्य से युक्त होने के कारण स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगे।नैवेद्य लोक का यह शुभारंभ उज्जैनवासियों के साथ ही महाकाल के दर्शनार्थ आने वाले लाखों श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के लिए एक आकर्षक, सुलभ एवं स्वास्थ्यकर भोजन विकल्प प्रदान करेगा। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने कचरू भैया से मिलकर कहा कि अच्छा हुआ आपने यहां पर भी स्‍टाल प्रारंभ की है । अब नानाखेड़ा के लोगों को कचौड़ी के लिए पुराने शहर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में रागीनी मखड़ और डॉ. मखड़ और हरीहरेश्‍वर पोदार के संस्‍थान द्वारा सास्‍कृतिक प्रस्‍तुतियां भी दी गई ।     

उल्‍लेखनीय है कि नैवेद्य लोक को उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा शहर की एक आधुनिक एवं आकर्षक चौपाटी के रूप में विकसित किया गया है। कुल 28000 स्क्वेयर फीट के क्षेत्रफल में सर्वसुविधायुक्त नैवेद्य लोक परिसर का विकास किया गया है। नैवेद्य लोक में चौपाटी के लिये 34 दुकानें है, जिनका साईज क्रमशः 180 वर्गफीट, 120 वर्गफीट, 100 वर्गफीट, 92 वर्गफीट, 90 वर्गफीट एवं 62 वर्गफीट है। साथ ही यहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सुसज्जित ओपन थियेटर, साउण्ड सिस्टम, महिला, पुरुष, दिव्‍यांग जनों के उपयोगार्थ नवीन सेंसर उपकरण के साथ प्रसाधन कक्ष, सीसीटीवी कैमरा-सर्वर रूम, आपातकालीन विद्युत व्यवस्था के लिए डीजी सेट, पार्किग, अण्डरग्राउण्ड विद्युत व्यवस्था, अण्डरग्राउण्ड सीवरेज, लैण्ड स्केपिंग आदि सुविधायें विकसित की गई है।

इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, राज्‍य सभा सांसद बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, नगर निमग अध्‍यक्ष कलावती यादव, संजय अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, रूप पमनानी एवं अन्‍य गणमान्‍य नागरिक उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE