BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 20, 2026, 7:02 pm
KHABAR : त्योहारों के मद्देनजर निकला पुलिस का फ्लैग मार्च, आमजन को सुरक्षा का दिया भरोसा, आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ मनाएं त्योहार, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से देवास पुलिस द्वारा व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जयवीर सिंह भदौरिया के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें सीएसपी सुमित अग्रवाल सहित विभिन्न थाना प्रभारी एवं पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों से होकर निकला, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। पुलिस की यह सक्रियता न केवल सुरक्षा का आश्वासन देती नजर आई, बल्कि त्योहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील भी करती रही।

एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने बताया कि हाल ही में होली एवं रंग पंचमी जैसे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं, और अब ईद एवं रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहार आने वाले हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अफवाह को समय रहते रोका जा सके।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। देवास पुलिस का यह प्रयास एक सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE