आगर मालवा। उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग के मंत्री इंदर सिंह परमार ने शुक्रवार को आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा पहुंचकर प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन किए।
मंत्री परमार ने मंदिर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, की कामना की। मंत्री परमार ने ग्राम टीकोन में भगवान बाबा रामदेव के भी दर्शन किए गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, कैलाश कुंभकार, रोहित सकलेचा, विजय सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।