देवास। जल संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 का शुभारंभ नगर निगम महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल द्वारा मंडूक पुष्कर तालाब से किया गया। इस अवसर पर महापौर ने स्वयं श्रमदान कर शहरवासियों को स्वच्छता और जल बचाने का संदेश दिया।
महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल ने बताया कि शहर की जल संरचनाओं का संरक्षण एवं अतिक्रमण हटाना प्राथमिकता में रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
अभियान 30 जून तक संचालित होगा, जिसके तहत शहर के तालाबों, कुओं और बावड़ियों की सफाई, नालों का शोधन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग को प्रोत्साहन तथा हरित क्षेत्र के विकास जैसे कार्य किए जाएंगे।
इस मौके पर जनप्रतिनिधि, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।