BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2026, 10:41 am
KHABAR : नगर परिषद भैंसोदा ने की तालाब की सफाई, जल संरक्षण को मिला बढ़ावा, वर्षा जल संचयन और भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए विशेष पहल, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जल गंगा जल संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिले भर में जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नगर परिषद भैंसोदा द्वारा क्षेत्र के प्रमुख तालाब की सफाई का कार्य संपन्न किया गया। इस पहल का उद्देश्य वर्षा जल का अधिकतम संचयन सुनिश्चित करना तथा भू-जल स्तर में वृद्धि करना है।

नगर परिषद ने तालाब से गाद, कचरा एवं अन्य अवांछित पदार्थों को हटाकर जल संग्रहण क्षमता बढ़ाई। इस कार्य से न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई और श्रमदान के माध्यम से सहयोग प्रदान किया।

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के तहत जिले की पुरानी जल संरचनाओं- जैसे कुएं, बावड़ियां, तालाब एवं नालों जीर्णाेद्धार और सफाई कार्य लगातार जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इन प्रयासों से आने वाले समय में जल संकट से निपटने में काफी सहायता मिलेगी।

यह अभियान 30 जून 2026 तक सतत रूप से संचालित किया जाएगा, जिसमें सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी के साथ जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल संरक्षण के इस महत्त्वपूर्ण अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने आसपास की जल संरचनाओं के संरक्षण में सहयोग प्रदान करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE