BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2026, 10:57 am
BIG NEWS : एमपी विधानसभा की अनूठी पहल, भोपाल में जुटेंगे मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 70 युवा विधायक, बताएंगे अपने क्षेत्र की सक्सेस स्टोरी, आने वाली चुनौतियों पर होगा मंथन, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में  पहली बार युवा विधायकों का विशेष सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 30 और 31 मार्च 2026 को भोपाल के विधान परिषद भवन में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 70 से अधिक युवा विधायक एकत्रित होंगे। ये सभी विधायक 45 वर्ष से कम आयु के हैं और अपने-अपने क्षेत्र की ‘सक्सेस स्टोरी’ साझा करेंगे। 


सम्मेलन का मुख्य फोकस – संसदीय प्रणाली, लोकतांत्रिक मूल्यों, विधायी कार्यशैली पर गहन विचार-विमर्श। साथ ही, विकसित भारत @2047 के लक्ष्य हासिल करने में आने वाली चुनौतियों पर युवा विधायकों द्वारा मंथन होगा। यह तीन राज्यों के युवा नेताओं के बीच अनुभव साझा करने और सहयोग बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। 


कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की उपस्थिति भी संभावित है, जो युवा विधायकों को संसदीय परंपराओं पर मार्गदर्शन देंगे। मध्य प्रदेश विधानसभा की यह पहल युवा नेतृत्व को मजबूत करने और भविष्य की चुनौतियों से निपटने की दिशा में एक बड़ा कदम है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE