शिवपुरी। जिले की बैराड़ थाना पुलिस ने चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की हुई। सोने की चैन और अँगूठी बरामद कर ली। जानकारी के अनुसार फरियादी संदीप धाकड निवासी ग्राम सहसराम थाना गसवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई की मैं अपने रिश्तेदार के साथ शादी समारोह में शामिल होने बैराड़ आया था जिसके बाद शराब के अधिक नशे में होने के कारण मैं बेसुध होकर सो गया तभी कोई अज्ञात चोर मेरी सोने की चैन और अँगूठी चोरी कर ले गया जिसके बाद शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिह राठौड़ द्वारा चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। बैराड़ पुलिस टीम को सीसीटीवी कैमरो और मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही सोनू रावत और मंगल रावत निवासी बैराड़ को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 25 हजार रुपये कीमत की सोने की चौन और अँगूठी को बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया वहीं आरोपियों पर पूर्व से करीब 02 दर्जन अपराध थाने में पंजीबद्ध है।