BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2026, 12:45 pm
KHABAR : देवास में ईद का पर्व हर्षाेल्लास से मनाया गया, गले मिलकर बांटी खुशियां और भाईचारे का दिया संदेश, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। शहर में ईद का पावन पर्व पूरे उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। राधागंज स्थित ईदगाह में सुबह शहर काजी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजनों ने नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद हर तरफ खुशियों का माहौल छा गया, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चौन, सुख-समृद्धि की दुआ मांगी।


ईद के इस खास मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता ईदगाह पहुंचे। उन्होंने शहर काजी एवं समाजजनों का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया और ईद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सामाजिक सौहार्द और गंगा-जमुनी संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिली।


शहर काजी ने अपने संदेश में कहा कि ईद का त्योहार हमें प्रेम, त्याग, सेवा और भाईचारे का संदेश देता है। यह दिन लोगों के दिलों को जोड़ने और आपसी दूरियां मिटाने का अवसर है। उन्होंने सभी से शांति, सौहार्द और एकता बनाए रखने की अपील की।


शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम ने कहा कि देवास हमेशा से भाईचारे और एकता की मिसाल रहा है। ईद जैसे पावन पर्व समाज में प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं। हमें सभी धर्मों का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर आगे बढ़ना चाहिए।


जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी ने कहा कि ईद हमें इंसानियत, प्रेम और एक-दूसरे के प्रति सम्मान का संदेश देती है। समाज की असली ताकत उसकी एकता में है, और ऐसे पर्व इस एकता को और सशक्त बनाते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE