नीमच। जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 19 मार्च से 30 जून तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान के तहत जनसहयोग और विभिन्न विभागों की समेकित पहल से नई जल संग्रहण संरचनाओं का निर्माण, पुरानी संरचनाओं का जीर्णाेद्धार, मरम्मत कार्यों की पूर्णता, राजस्व रिकॉर्ड में जल संरचनाओं और नहरों का अंकन, मानसून में पौधारोपण की तैयारी आदि कार्य किए जा रहे हैं।
अभियान की 2026 की कार्य योजना तैयार करने के संबंध में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में 23 मार्च 2026 को दोपहर 12.30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में बैठक आयोजित की जाएगी।
जिला पंचायत के सीईओ अमन वैष्णव ने सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।