अशोकनगर। मुस्लिम समाज के लोगों ने माहे रमजान के 30 रोजे रखने के बाद बड़े ही खुलूशो अकीदत के साथ मनाया ईद उल फितर का त्यौहार। नगर मुंगावली में तीन स्थानों पर ईद उल फितर की नमाज अदा की गई जिसमें सबसे पहले सुबह 8ः30 बजे डिप्टी साहब वाली मस्जिद मरकज में, इसके बाद जमींदारेन मदरसे में 9ः00 बजे ओर ईदगाह पर 9ः30 बजे ईद उल फितर की नमाज अदा की गई।
ईद की नमाज से पूर्व अंजुमन इस्लाम कमेटी के सभी सदस्य एवं मुस्लिम समाज के सभी लोग इमाम साहब के साथ जुलूस की शक्ल में ईदगाह पहुंचे जहां पर ईद की नमाज अदा की गई ईद की नमाज के बाद दुआ में सभी लोगों ने देश और दुनिया में अमन चौन और सुकून के लिए दुआ मांगी।
दुआ के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद जुलूस ईदगाह से जमा मस्जिद के लिए रवाना हुआ जो की चंदेरी रोड बस स्टैंड चौराहा नया बाजार पोस्ट ऑफिस चौराहा पुराना बाजार होते हुए जमा मस्जिद पहुंचा इस बीच में जुलूस का कई जगह पर इस्तकबाल किया गया जिसमें बस स्टैंड पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी और नगर परिषद द्वारा स्टॉल लगाकर सभी मुस्लिम भाइयों का इस्तकबाल किया गया।
जुलूस के जामा मस्जिद पहुंचने के बाद वहां पर कुरआन खानी की गई और लोगों को तबररूख तकसीम किया गया।
सभी जगह नमाज एवं जुलूस के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन और नगर का राजस्व अमला मौजूद रहा।