छतरपुर। ऐतिहासिक तीर्थ स्थल आजानभुज सरकार परिसर जानराय टौरिया मंदिर प्रांगण में आयोजित विराट महाबली विग्रह स्थापना समारोह आयोजन को लेकर आज पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर के महंत भगवान दास श्रृंगारी ने जानकारी देते हुए बताया कि देश की पहली अष्टधातु से निर्मित 51 फुट ऊंची हनुमान प्रतिमा का अनावरण आगामी 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर होने जा रहा है जिसके उपलक्ष्य में आगामी 24 मार्च से कलशयात्रा के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ होगा पीठाधीश्वर महंत भगवान दास जी महाराज ने बताया कि देश के प्रख्यात संत महात्माओं की उपस्थिति में विराट महाबली विग्रह स्थापना समारोह बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास पूर्वक सम्पन्न होगा महाराज ने छतरपुर सहित समूचे बुंदेलखंड के सनातन धर्म प्रेमियों को इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य लाभ उठाने की अपील की है महाराज श्री ने बताया कि 24 अप्रैल मंगलवार को कलशयात्रा के साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ होगा और 24 मार्च से ही श्रीराम एवं हनुमंत कथा का वाचन बुंदेलखंड पीठाधीश्वर सीताराम दास जी महाराज के मुख से दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगा वहीं 25 मार्च से ही प्रातः 9 बजें से 12.30 बजे तक नौ दिवसीय श्रीराम चरित मानस अनुष्ठान का शुभांरभ होगा कुल मिलाकर इस दस दिवसीय धार्मिक आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है मंदिर समिति से जुड़े लोगों ने इस धार्मिक अनुष्ठान में सभी से सपरिवार सम्मिलित होने की अपील की है।