BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2026, 4:49 pm
KHABAR : सीआरपीएफ डे पर ज्ञानोदय स्कूल में मेगा ड्राइंग प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को किया सम्मानित, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल द्वारा सीआरपीएफ डे के उपलक्ष में सीआरपीएफ कैंपस में विद्यार्थियों के लिए मेगा ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

जानकारी देते हुए प्रोफेसर पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता को चार वर्गों में विभाजित किया गया था, जिसमें सभी ग्रुप के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ड्राइंग शीट पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. ऋषभ नाहटा ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए तथा विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सीएमओ श्री रामसिंह एवं श्री शैलेंद्र सर के द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक तनु शर्मा एवं प्रियंका शुक्ला रहे।

दीपा प्लास मैडम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे- 
नर्सरी से यूकेजी वर्ग में प्रथम स्थान दीप्ति शर्मा, द्वितीय अनन्या कुमारी एवं तृतीय प्रीति यज्ञेश ने प्राप्त किया।
कक्षा 1 से 2 वर्ग में प्रथम निमिषा भूरिया, द्वितीय प्रीति, एवं तृतीय हिमांशु रहे।
कक्षा 3 से 5 वर्ग में प्रथम आहना भट्टाचार्य, द्वितीय मीनल गुर्जर, एवं तृतीय योगिता साहू रही।
कक्षा 6 से 8 वर्ग में प्रथम टॉम, द्वितीय प्रेरणा खान, एवं तृतीय समीक्षा प्रधान रही।

कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर पंकज श्रीवास्तव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. ऋषभ नाहटा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रविंद्र कुशवाहा, हेमंत शर्मा, हिमांशु सर एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE