चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार द्वारा बजट घोषणा में जिले के खिलाड़ियों के लिए लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से रनिंग ट्रैक स्वीकृत किए जाने पर जिला एथलेटिक्स संघ, चित्तौड़गढ़ की ओर से सांसद सी.पी. जोशी एवं विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया गया।
जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सूर्यप्रकाश गर्ग, अध्यक्ष सोमेश त्यागी एवं संयुक्त सचिव कमल सिंह चुंडावत ने सभी खिलाड़ियों की ओर से सांसद एवं विधायक को साफा एवं उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया तथा जिले के खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधा दिलाने के लिए धन्यवाद दिया।
संघ पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी माह में जिले के सभी खिलाड़ियों की ओर से जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में सांसद जोशी एवं विधायक आक्या का सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा। साथ ही प्रतिभाशाली धावकों को प्रोत्साहित करने के लिए मेराथन प्रतियोगिता आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है, जिसमें आकर्षक इनामी राशि रखी जाएगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ी अजयपाल सिंह झाला, लोकेन्द्र सिंह शक्तावत, राकेश माली, कुलदीप सिंह, शुभम शर्मा, धर्मपाल, रविराज सिंह, राहुल सिंह कानावत, विजेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, हर्षराज सिंह राणावत सहित कई खिलाड़ी उपस्थित रहे।