BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2026, 5:30 pm
KHABAR : मंत्री के दौरे के पहले 15 दिन से बंद लिफ्ट हो गई चालू, तुलसी सिलावट ने सरकारी हॉस्पिटल जयारोग्य का किया निरीक्षण, अस्पताल प्रबंधन को दिए जरूरी दिशा निर्देश, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने आज ग्वालियर चंबल अंचल के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल जयारोग्य चिकित्सालय समूह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक करते हुए,जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।


स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर बैठक
दरअसल जयारोग्य चिकित्सालय समूह में इलाज के लिए ग्वालियर चंबल अंचल के सभी जिलों के साथ ही उत्तर प्रदेश और राजस्थान से भी बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। प्रभारी मंत्री अस्पताल परिसर में मौजूद मरीज और उनके अटेंडर का हाल-चाल भी जाना। मरीजों द्वारा बताई गई परेशानियों को सुनने के बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं और जरूरी कामों को लेकर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ आरकेएस धाकड़, अस्पताल अधीक्षक डॉ सुधीर सक्सेना सहित विभागाध्यक्षों के साथ बैठक की। लिफ्ट खराब होने के मामले में रिपोर्ट तलब की।


06 लिफ्ट चालू हो गई थी
बता दें कि 06 मंजिला अस्पताल की लिफ्ट बीते 15 दिन से ज्यादा समय से खराब पड़ी थी, जिसके चलते मरीज और उनके अटेंडर्स को 06 मंजिल तक सीढ़ी चढ़कर आना जाना पड़ रहा था। प्रभारी मंत्री के दौरे की जानकारी मिलने पर 06 लिफ्ट चालू हो गई थी। मंत्री का कहना है कि इन्ही परेशानियों को समझने के बाद दूर करने के लिए उन्होंने आज बैठक की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE