BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2026, 5:34 pm
KHABAR : नीमच को बड़ी सौगात, विधायक परिहार के प्रयासों से 6.95 करोड़ की लागत से बनेगा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी एस्ट्रोटर्फ मैदान, अब बड़े शहरों पर निर्भर नहीं रहेंगे खिलाड़ी, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। नीमच के खेल जगत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। विधायक दिलीपसिंह परिहार के सतत प्रयासों के फलस्वरूप, धनेरिया कलां में जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउण्ड का निर्माण शुरू होने जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने इस परियोजना के लिए 6 करोड़ 95 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति का आधिकारिक पत्र विधायक परिहार को सौंपा। इस बड़ी उपलब्धि पर विधायक ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है।


नीमच अंचल में फुटबॉल के साथ हॉकी की भी गौरवशाली परंपरा रही है, लेकिन आधुनिक एस्ट्रोटर्फ मैदान के अभाव में यहाँ के खिलाडियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। प्राकृतिक घास और एस्ट्रोटर्फ पर खेलने की तकनीक में बड़ा अंतर होता है, जिससे कई होनहार खिलाड़ी पिछड़ जाते थे।


गौरतलब है कि विधायक परिहार इसे लेकर विधानसभा में भी काफी मुखर रहे थे। खेल मंत्री विश्वास सारंग ने पूर्व में ही उन्हें इसके निर्माण के लिए आश्वस्त किया था। धनेरिया कलां में इसके लिए पहले ही भूमि आरक्षित की जा चुकी थी और अब बजट की मंजूरी मिलने से निर्माण का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। इस घोषणा के बाद नीमच के खेल प्रेमियों और हॉकी खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। अब जल्द ही नीमच के धनेरिया कलां में हॉकी की स्टिक से नई प्रतिभाएं उभरेंगी और अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान बनाएंगी।


प्रमुख बिंदुः एक नज़र में
कुल लागतः रू 6,95,00,000 (6.95 करोड़ रुपये)
स्थानः धनेरिया कलां, नीमच
स्तरः अंतर्राष्ट्रीय मानक (एस्ट्रोटर्फ)
उद्देश्यः स्थानीय प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय अभ्यास सुविधा उपलब्ध कराना।


“मेरा लक्ष्य है कि नीमच के खिलाडियों को वे सभी सुविधाएं यहीं मिलें, जिनके लिए उन्हें बाहर जाना पड़ता है। इस मैदान के बनने से हमारे युवा खिलाड़ी निरंतर अभ्यास कर देश और दुनिया में नीमच का नाम रोशन करेंगे।“

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE