BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2026, 5:45 pm
BIG NEWS : उज्जैन पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, नंदी हाल में बैठकर किया पूजन, बोले- बाबा की कृपा से आने का सौभाग्य मिला, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक परिवार के साथ शनिवार को ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन करने महाकाल मंदिर पहुंचे। उन्होंने नंदी हाल में बैठकर पूजन अभिषेक कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।


इस दौरान पाठक पत्नी नम्रता पाठक के साथ महाकाल मंदिर में भगवान महाकाल का जाप किया। दोनों ने करीब 15 मिनट तक नंदी हाल में पूजन कर नंदी जी का पूजन कर चांदी द्वार से भगवान महाकाल को जल अर्पित किया।


प्रदेश वासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने परिसर के अन्य मंदिरों का भी पूजन कर आशीर्वाद लिया। पुजारी संजय शर्मा ने पूजन संपन्न कराया। दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर ब्रजेश पाठक का पुजारी संजय शर्मा और रमन त्रिवेदी ने स्वागत एवं सत्कार किया।


दर्शन के बाद ब्रजेश पाठक ने कहा कि बाबा की कृपा से उनकी नगरी में आने का सौभाग्य मिला है। भगवान महाकाल से उत्तर प्रदेश वासियों के लिए खुशहाली के लिए प्रार्थना की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE