उज्जैन। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत तराना की ग्राम पंचायत सामानेरा में शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मां ब्राह्मणी धाम माता मंदिर में जल कलश यात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी मनरेगा रमेश भारती द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल को सहेजने उसे संरक्षित करने के संबंध में उपस्थित ग्रामीणों को अवगत करवाया गया।