BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2026, 7:31 pm
KHABAR : कृषक कल्याण वर्ष 2026 में ग्रीष्मकालीन फसलों का रकबा बढ़ाने का लक्ष्य, तिल-उड़द की खेती के लिए किसानों को अनुदान पर बीज वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत ग्रीष्मकालीन फसलों के रकबे में वृद्धि के लिए मध्यप्रदेश शासन द्वारा विशेष लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। कलेक्टर प्रीति यादव के मार्गदर्शन में जिला आगर-मालवा के कृषकों को तीसरी ग्रीष्मकालीन फसल के रूप में तिल एवं उड़द की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विजय चौरसिया ने बताया कि जिले में सिंचाई साधनों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए 1881 कृषकों का चयन किया गया है। चयनित कृषकों को 1055 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए 52.62 क्विंटल ग्रीष्मकालीन तिल का बीज अनुदान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसी प्रकार ग्रीष्मकालीन उड़द फसल के लिए 50 कृषकों का चयन 50 हेक्टेयर क्षेत्र हेतु किया गया है, जिन्हें 10 क्विंटल बीज अनुदान पर वितरित किया जा रहा है। इस पहल से जिले में तिल का अतिरिक्त उत्पादन लगभग 7385 क्विंटल होने की संभावना है, जिससे करीब 886.20 लाख रुपये की अतिरिक्त आय प्राप्त होने का अनुमान है। वहीं उड़द फसल से लगभग 26.80 लाख रुपये की अतिरिक्त आय संभावित है। इस प्रकार कुल 913 लाख रुपये की अतिरिक्त आय का अनुमान लगाया गया है।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा उड़द पर समर्थन मूल्य के अतिरिक्त 600 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस भी प्रदान किया जाएगा, जिससे कृषकों की आय में वृद्धि होगी।

इस पहल से न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि जिले एवं प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE