BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 21, 2026, 7:46 pm
KHABAR : देसी रंग में रंगे विदेशी, डबरा के प्रसिद्ध नवग्रह मंदिर में साड़ी-सलवार सूट पहनकर पहुंचे सैलानी, सीता राम का नाम लेकर किया प्रवेश, पढे़ खबर 

Share On:-

डबरा। मध्य प्रदेश के डबरा का प्रसिद्ध नवग्रह मंदिर इस समय काफी चर्चित है और यहां देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लगातार सैलानी आ रहे हैं। शनिवार को मंदिर पर सैकड़ों की संख्या में विदेशी सैलानी पहुंचे जिसमें ज्यादातर महिलाएं थीं। मंदिर में प्रवेश करते हुए सभी ने सीता राम का जयकारा लगाया। 


पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कराया मंदिर का भ्रमण
भारतीय परंपरा अनुसार ‘अतिथि देवो भवः’ की परंपरा भी यहां कायम रही। मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने विदेशी मेहमानों का आदर सम्मान के साथ स्वागत किया। पूरे नवग्रह मंदिर का भ्रमण करवाया। विदेशी सैलानियों ने विदेशी पक्षियों को दाना खिलाने के साथ ही भारतीय चाय का भी आनंद लिया। 


यहां बता दे की नवग्रह मंदिर एशिया में पहला मंदिर है और यहां कुछ ही समय पहले भक्ति आयोजन किया गया था। नवग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में राजनीतिक से लेकर सनातन के बड़े-बड़े लोग यहां आए थे और यहां बड़े धार्मिक आयोजन भी किए गए थे। भारतीय सरजमी पर विदेशी सैलानियों ने  भारतीय परंपरा अनुसार नवग्रह मंदिर में घूम कर आनंद लिया, साथ ही भारतीय संस्कृति को भी जाना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE