मंदसौर। अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने बताया कि जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक 23 मार्च 2026 को कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक दोपहर 12 बजे टी.एल. बैठक के पश्चात सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित होगी। सभी संबंधितों से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।