शाजापुर। अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा शाजापुर निवासी नवीन पारछे को संगठन में सक्रिय भूमिका को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संस्थापक एवं राष्ट्रीय महासचिव चौधरी सुरेंद्र कुमार लोहट (नई दिल्ली) तथा राष्ट्रीय महासचिव राहुल निधाने (रतलाम) की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित टांक द्वारा की गई।
नियुक्ति की घोषणा होते ही शाजापुर के वाल्मीकि समाज में खुशी की लहर दौड़ गई और समाजजनों द्वारा श्री पारछे का स्वागत-सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा व्यक्त की।
श्री पारछे ने नियुक्ति पर राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी को साथ लेकर चलेंगे। उन्होंने समाजजनों से आशीर्वाद प्राप्त कर सभी का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं समाजजन उपस्थित रहे और शाजापुर जिले से प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त किया।