BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2026, 12:31 pm
BIG NEWS : कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ी मोना अब बीजेपी में महामंत्री, एमपी महिला मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, टीम में 7 उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश मंत्री, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं मोना सुस्तानी को अब बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।


मोना सुस्तानी मार्च 2023 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं। भोपाल में पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने उन्हें सदस्यता दिलाई थी। अब उन्हें संगठन में अहम पद मिलने को लेकर सियासी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।


भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे राजवाड़े ने शनिवार को नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। इसमें प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से महिलाओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


मोना सुस्तानी इससे पहले एक बार जि पंचायत सदस्य और एक बार जनपद पंचायत की सदस्य भी रहीं हैं। वहीं मोना सुस्तानी के ससुर गुलाबसिंह सुस्तानी राजगढ़ विधानसभा से 2 बार विधायक चुने गए और दिग्विजय शासन काल में लंबे समय तक एमपी एग्रो के चेयरमेन रहे हैं।


2019 के लोकसभा चुनाव में राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ीं थीं, उन्हें भाजपा के रोड़मल नागर ने 2 लाख से अधिक मतों से हरा दिया था। उसके एक साल बाद भोपाल में जाकर भाजपा में शामिल हो गईं। राजगढ़ में लालचुनर के नाम से संगठन बनाकर नातरा प्रथा के खिलाफ बीते 5 साल से लड़ाई लड़ रहीं हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE