गुना। अतिथि शिक्षक संघ ने “एकता जिंदाबाद” के सशक्त नारे के साथ स्वतंत्रता पार्क, में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य अतिथि शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित बनाना, उनकी लंबित मांगों पर विचार-विमर्श करना तथा भोपाल में प्रस्तावित आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार करना रहा।
बैठक में उपस्थित सभी अतिथि शिक्षकों ने एकजुटता का परिचय देते हुए यह संकल्प लिया कि वे अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए संगठित होकर संघर्ष करेंगे। साथ ही भोपाल में होने वाले आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान भी किया गया, ताकि सरकार तक उनकी आवाज मजबूती से पहुंच सके।