BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2026, 2:51 pm
BIG NEWS : महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन महाकाल मंदिर पहुंचे, बोले- नासिक कुंभ में इस बार 5 गुना ज्यादा श्रद्धालु आएंगे, उज्जैन में चल रहे कार्यों की प्रशंसा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। महाराष्ट्र सरकार के जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन रविवार को ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने सपत्नीक भगवान महाकाल की होने वाली भोग आरती में सम्मिलित होकर दर्शन का लाभ लिया।


उन्होंने नंदी हाल से भगवान महाकाल के दर्शन कर नंदी जी का पूजन-अभिषेक किया। इसके बाद देहरी से भगवान को जल अर्पित कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से गिरीश महाजन का स्वागत एवं सत्कार किया गया।


इस दौरान मंत्री महाजन ने उज्जैन में सिंहस्थ के लिए चल रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उज्जैन आकर बहुत अच्छा लगा। बहुत दिनों से इच्छा हो रही थी, आज आरती में शामिल होने का भी सौभाग्य मिला। यहां पर जो व्यवस्था की जा रही है, वह बहुत ही बढ़िया है। इसी तरह महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर में हम कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आप हमसे बहुत आगे हैं।


उन्होंने कहा कि हमारे यहां भी आगामी कुंभ को लेकर व्यवस्थां की जा रही हैं। वर्ष 2027 में नासिक में 12 साल बाद कुंभ होने जा रहा है। पिछले कुंभ के समय भी मैं मंत्री था और उस समय भी अच्छे काम हुए थे। पिछले दो साल से हम लगातार काम कर रहे हैं। प्रयागराज में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आए थे और नासिक में इस बार पिछले समय की तुलना में पांच गुना अधिक श्रद्धालु आने की उम्मीद है। इसलिए हम व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं, ताकि सुरक्षित कुंभ का आयोजन हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE